खेल विश्वविद्यालय राई के कुलपति श्री अशोक कुमार के बेहतरीन विकास कार्यों पर सरकार की मुहर नए साल पर दिया उपहार कार्यकाल को दिया विस्तार |

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

राई, सोनीपत ब्यूरो (उमेश कुमार ) खेल विश्वविद्यालय हरियाणा राई में उत्कृष्ट नेतृत्व एवं उल्लेखनीय संस्थागत विकास के लिए हरियाणा सरकार ने कुलपति श्री अशोक कुमार के कार्यकाल का विस्तार किया है। मार्च 2024 में कार्यभार ग्रहण करने के बाद, अल्प अवधि में ही उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं खेल उपलब्धियों के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की है। गतव्य है की कुलपति श्री अशोक कुमार का कार्यकाल इसी दिसंबर में 26 तारीख को खत्म होना था| इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को सरकार ने आदेश जारी कर उनका कार्यकाल आगामी समय के लिए बढ़ाया है|

इस पत्र से विषविशालय में ख़ुशी की लहार है, सभी स्टाफ ने कुलपति के इस सेवा विस्तार पर उन्हें बधाई दी है| माननीय कुलपति श्री अशोक कुमार ने इस अवसर पर प्रदेश के महामहिम राजयपाल प्रो प्रोफेसर अशीम कुमार घोष, माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं खेल मंत्री श्री गौरव गौतम को इसके लिए आभार व्यक्त किया है एवं बताया की वह आगे के कार्यकाल में विश्विधालय को खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में उचाईयों पर लेकर जायेंगे एवं खेल विश्विधलया को राष्ट्र का नंबर 1 खेल विश्विधालय बनाना रहेगा|श्री अशोक कुमार ने खेल विश्विधालय का कार्यभाल मार्च 2024 में लिए जिसके बाद उन्होंने कार्यभार संभालने के तुरंत बाद विश्वविद्यालय को अप्रैल 2024 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) तथा एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज़ (एआईयू) की मान्यता प्राप्त हुई।

इसके पश्चात जुलाई 2024 में राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) के समकक्षता मिलने से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक साख और अधिक सुदृढ़ हुई।सितंबर 2024 में विश्वविद्यालय द्वारा “मिशन ओलंपिक्स” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों, खेल वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने भाग लिया। इसी अवधि में 18 शैक्षणिक पाठ्यक्रमों, जिनमें स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी शामिल हैं, की शुरुआत की गई।विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा दी तथा वर्ष 2025 में 28 नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत कर अकादमिक विस्तार को और गति प्रदान की। दिसंबर 2025 में माननीय मुख्यमंत्री की उपस्थिति में खेल प्रबंधन के भारतीयकरण विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसने स्वदेशी खेल शिक्षा मॉडल को सशक्त किया। विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2025 में अपना प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की, जो इसकी अकादमिक परिपक्वता का प्रतीक है।कुलपति श्री अशोक कुमार के कार्यकाल में विश्वविद्यालय के छात्र-खिलाड़ियों ने अब तक विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 60 से अधिक पदक अर्जित किए हैं, जो उत्कृष्ट प्रशिक्षण, अनुशासन और अकादमिक गुणवत्ता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

अल्प समय में खेल विश्वविद्यालय हरियाणा ने समर्पण, अनुशासन और दूरदर्शी सोच का असाधारण उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह प्रगति कुलपति श्री अशोक कुमार के गतिशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। आज यह विश्वविद्यालय न केवल श्रेष्ठ खिलाड़ी बल्कि प्रशिक्षक, विश्लेषक, खेल वैज्ञानिक और खेल प्रबंधन विशेषज्ञ भी तैयार कर रहा है, जो भारत के खेल भविष्य को नई दिशा देंगे।खेल विश्वविद्यालय हरियाणा शीघ्र ही देश का तीसरा सबसे बड़ा खेल विश्वविद्यालय बनने की ओर अग्रसर है, जो खेल शिक्षा के प्रति बढ़ते विश्वास और युवाओं की आकांक्षाओं को दर्शाता है।“मिशन ओलंपिक 2036” के तहत भारत के पदक लक्ष्य को 7 से 70 तक ले जाने की राष्ट्रीय प्रतिबद्धता के अनुरूप हरियाणा राज्य भी अपने योगदान को सुदृढ़ करने के लिए संकल्पित है। इस दिशा में खेल विश्वविद्यालय हरियाणा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूर्णतः सक्षम है।हरियाणा सरकार द्वारा कुलपति श्री अशोक कुमार के कार्यकाल का विस्तार, उनके कुशल नेतृत्व और विश्वविद्यालय की परिवर्तनकारी यात्रा पर विश्वास की स्पष्ट अभिव्यक्ति है।

Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Tanu Shree

Tanu Shree

Leave a Comment

Top Stories

सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के डिजाइनर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मभूषण राम वीं सुतार का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति: शिक्षाविद् दयानंद वत्स 

छोटी सी उम्र में साहिबजादों ने वीरता और गौरव की जो मिसाल पेश की, वह युगों तक प्रेरणा देती रहेगी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

समाचार निर्देश ब्यूरो रायपुर,/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग द्वारा आयोजित वीर बाल रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय

रेवाड़ी की सुरभि राव ने राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 68वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में किया जा रहा है।

लिवासा अस्पताल अमृतसर में जॉइंट रिप्लेसमेंट के लिए ‘वॉक-3’ तकनीक की शुरुआत

लिवासा अस्पताल अमृतसर ने जॉइंट रिप्लेसमेंट और ट्रॉमा केयर के क्षेत्र में अत्याधुनिक ‘वॉक-3’ तकनीक का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में

Trending News